धार में पटाखा दुकानों में लगी आग,20 दुकानों के साथ 5 मकान जले
पटाखे की चिंगारी से बढ़ी आग

धार में पटाखा दुकानों में लगी आग,20 दुकानों के साथ 5 मकान जले
धार जिले के गंधवानी से 15 किलोमीटर दूर बिल्दा गांव के साप्ताहिक हाट बाजार में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पटाखा दुकानों से शुरू हुई आग ने तेजी से फैलकर 20 से अधिक दुकानों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद भगदड़ मच गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
स्थानीय व्यापारी शब्बीर बोहरा ने बताया कि दोपहर में लगी आग शाम चार बजे तक जलती रही। इस दौरान एक बाइक भी जल गई। आग से करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ। दुकानों के पास से लगे 5 मकान भी जले हैं। अभी शाम 4.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया है।
पटाखे की चिंगारी से बढ़ी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक दुकान पर बच्चा पटाखे देख रहा था तभी चिंगारी दूसरे पटाखों पर गिरी। कुछ ही मिनटों में आग भड़ककर आसपास की कई दुकानों तक फैल गई।

साप्ताहिक हाट बाजार में पटाखा दुकानों में आग तेजी से फैली। वहां भगदड़ मच गई।

स्थानीय लोगों और दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के चलते वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पटाखा दुकानों से शुरू हुई आग ने 20 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया।

आग के चलते आसपास के 5 मकान भी जल गए। वहां काफी देर तक धुआं निकलता रहा।
लोगों और दमकल कर्मियों ने बुझाई आग आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की तत्परता से जल्द काबू पा लिया गया। हाट बाजार की भीड़ और आसपास के रिहायशी इलाके के बावजूद बड़ा हादसा टल गया। आग से पटाखा और अन्य दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर गंधवानी तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे।







