भोपालमध्य प्रदेश

 खेत विवाद में हैवानियत की हदें पार, चाचा ने भतीजी पर फेंका तेजाब

 खेत विवाद में हैवानियत की हदें पार, चाचा ने भतीजी पर फेंका तेजाब
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पचौर थाना क्षेत्र में खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद में एक चाचा ने अपनी भतीजी के साथ न सिर्फ क्रूरतापूर्ण मारपीट की, बल्कि उस पर तेजाब (एसिड) फेंक कर उसे बुरी तरह से झुलसा दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​विवाद खेत की मेढ़ से शुरू हुआ
​जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात परिवार में चल रहे खेत की मेढ़ के पुराने विवाद को लेकर हुई। पीड़िता का आरोप है कि जब वह खेत में पानी डाल रही थी, तब उसके चाचा मन्नु ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो चाचा मन्नु ने अपने दो बेटों सुरेश और अशोक सहित कुल छह लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
​कपड़े फाड़ने की कोशिश और फिर तेजाब हमला
​पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती में बताया कि चाचा मन्नु, सुरेश और अशोक की पत्नियाँ भी मौके पर आईं। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की, और मन्नु ने उसका पेटीकोट का नाड़ा काट दिया। इसके बाद उसे खेत में घसीटा गया और चाचा मन्नु ने उसके शरीर पर एसिड फेंक दिया। पीड़िता को बचाने आए उसके पति और बच्चों को भी मारने के लिए दौड़ाया गया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
​पुलिस पर गंभीर आरोप, न्याय की गुहार
​घटना के तुरंत बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाजापुर रेफर कर दिया गया। पचौर थाना पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
​परिजनों का आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर सिर्फ ‘मारपीट’ की हल्की धाराएं लगाई हैं, जबकि यह स्पष्ट रूप से ‘तेजाब फेंकने’ और ‘हत्या के प्रयास’ का गंभीर मामला है।
​पीड़िता और उसके परिवार ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि आरोपियों पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button