जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट भाजपा नेता के नाम पर ठगी, साइबर ठग कर रहा पहचान का दुरुपयोग

जबलपुर। शहर में साइबर अपराध का एक और मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात ठग ने भाजपा नेता की पहचान का दुरुपयोग करते हुए फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर परिचितों से पैसों की मांग करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

06 18

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघु तिवारी, पिता देव शंकर तिवारी, निवासी सैनिक सोसाइटी, शक्ति नगर, ने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने उनके मोबाइल नंबर और नाम का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सएप पर एक फर्जी प्रोफाइल तैयार की है। ठग ने उनके नाम और फोटो को दूसरे नंबर पर लगाकर ऐसा प्रोफाइल बनाया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह स्वयं राघवेन्द्र तिवारी हैं।पीड़ित के अनुसार, यह फर्जी अकाउंट उनके परिचितों और रिश्तेदारों से संदेश भेजकर पैसों की मांग कर रहा है। कुछ लोगों ने संदेश देखकर इसकी जानकारी पीड़ित को दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।पीड़ित ने इस साइबर धोखाधड़ी को गंभीर बताते हुए तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने ठगी के इस नए तरीके को गंभीर मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और फर्जी अकाउंट को ट्रेस करने तथा आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

साइबर सेल की अपील

किसी भी आर्थिक मांग वाले संदेश पर तुरंत पैसे न भेजें

पहले व्यक्ति से सीधा संपर्क कर सत्यापित करें

संदिग्ध लिंक, मैसेज या कॉल को अनदेखा करें

ऐसे मामलों की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम थाना में शिकायत दर्ज कराएं

WhatsApp Image 2025 11 26 at 18.06.52 1 WhatsApp Image 2025 11 26 at 18.06.52

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button