ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पटाखा फैक्ट्री में धमाका:4 की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

दमोह में मंगलवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। फैक्ट्री मालिक समेत तीन की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी हैं। फैक्ट्री में काम कर रहे 10 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। बारूद की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक के शरीर का आधा हिस्सा चीथड़ों में तब्दील हो गया।

विस्फोट मंगलवार दोपहर करीब 1.00 बजे शहर के रिहायशी इलाके बड़ा पुल क्षेत्र में हुआ। यहां पर अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता पटाखा फैक्ट्री संचालित करते थे। दिवाली होने से यहां पर लगातार पटाखा निर्माण का काम जारी था। मंगलवार को भी गुप्ता करीब एक दर्जन मजदूरों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। अचानक धमाका सुन आसपास के लोग पहुंचे। हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को दी गई।

दमोह एसपी सुनील कुमार तिवारी के अलावा पुलिस-प्रशासन के साथ ही नगर पालिका का अमला और फायर बिग्रेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम तत्काल मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। बड़ी मात्रा में बारूद होने की संभावना को देखते हुए मलबे में पानी भी डाला गया। सबसे पहले टीम को गुप्ता का क्षत-विक्षत शव मिला। उनके शरीर का निचला हिस्सा चीथड़ों में बंट गया था। वहीं, एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से दो महिलाओं को निकला गया, जिनकी मौत हो चुकी थी। उनका शरीर बुरी तरह से जला हुआ था।

प्रारंभिक जानकारी अनुसार दमोह के इमलाई फैक्ट्री क्षेत्र में बारूद संग्रहण की परमिट थी, लेकिन यह अवैध रूप से अपने घर के पिछले इलाके में बारूद से पटाखा निर्माण करवा रहा था।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu