जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

खर्च: एकता ने मारी बाजी, अजय ने किया सबसे कम व्यय

वहीं पाटन के भाजपा प्रत्याशी अजय विश्नोई ने किया सबसे कम खर्च

 

जबलपुर,यशभारत। विधानसभा चुनाव के मतदान में महज अब 10 दिन शेष हैं, आज से ठीक 11वें दिन मतदाता अपने मत का उपयोग कर मत पेटियों में प्रत्याशियों की किस्मत बंद करेंगे जो कि चुनाव रिजल्ट के दौरान खोली जाएगी। अब तक विधानसभा चुनाव मे खर्च किए गए रुपयों का ब्यौरा जबलपुर जिले की 8 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों द्वारा सहायक व्यय प्रेक्षकों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। इस दौरान सिहोरा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी एकता ठाकुर ने सबसे ज्यादा चुनावी व्यय 7 लाख 66 हजार 944 रुपए प्रस्तुत किया है वहीं सबसे कम पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अजय विश्नोई ने 1 लाख 34 हजार 734 रुपए का चुनावी ब्यौरा पेश किया है। जिससे ये तो साफ हो गया है कि सिहोरा की कांग्रेस प्रत्याशी एकता ठाकुर आर्थिक रूप से काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं वहीं इस बार विधानसभा चुनाव में आर्थिक रूप से कमजोर बजट पाटन प्रत्याशी अजय विश्नोई द्वारा पेश किया गया है।

 

WhatsApp Image 2023 11 06 at 14.29.21 1


जानकारी के अनुसार अब तक चुनाव में खर्च किए गए प्रत्याशियों में दूसरे नंबर पर पश्चिम भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह, तीसरे नंबर पर पनागर के भाजपा प्रत्याशी सुशील इंदु तिवारी, चौथे नंबर पर सिहोरा के संतोष बरकड़े, पांचवे नंबर पर पनागर कांग्रेस के राजेश पटैल और छटवें नंबर पर उत्तर मध्य के कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना रहे। राकेश सिंह ने 7 लाख 3 हजार 836 रुपए, सुशील कुमार तिवारी ने 6 लाख 9 हजार 699 रुपए, संतोष बरकड़े ने 6 लाख 209 रुपए, राजेश पटैल ने 5 लाख 38841 रुपए , विनय सक्सेना ने 4 लाख 1 हजार 515 रुपए, संजय यादव ने 3 लाख 9063 रुपए का चुनाव ब्यौरा सहायक व्यय प्रेक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रत्याशियों को आदेश जारी किए गए थे कि वे सहायक व्यय प्रेक्षकों के समक्ष चुनाव के दौरान खर्च होने वाली राशि का ब्यौरा प्रस्तुत करें। इस ब्यौरे का मिलान करने पर अगर किसी प्रकार का फर्क आता है तो संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही 8 विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपने चुनावी व्यय सहायक व्यय प्रेक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किए हैं।

इन प्रत्याशियों ने इस तरह किया ब्यौरा पेश
इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों में पूर्व विस के भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर ने 2 लाख 26976 रुपए, कांग्रेस के लखन घनघोरिया ने 2 लाख 30642 रुपए, केंट के अभिषेक चिंटू चौकसे ने 85,599 रुपए, भाजपा के अशोक रोहाणी ने 3 लाख 82351 रुपए, पश्चिम से तरूण भनोट ने 1 लाख 78201 रुपए, सिहोरा से भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े ने 6 लाख 209 रुपए, पनागर के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश पटैल ने 5 लाख 38841 रुपए, उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे ने 2 लाख 20017 रुपए, पाटन से कांग्रेस के नीलेश अवस्थी ने 1 लाख 60719 रुपए का चुनाव व्यय पेश किया है। वहीं बरगी के नीरेज सिंह ने कोई चुनाव व्यय अभी तक पेश नहीं किया है।

 

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu