भोपालमध्य प्रदेश

आबकारी विभाग ने पकड़ी 20 लाख रुपये से अधिक की अवैध विदेशी शराब

आबकारी विभाग ने पकड़ी 20 लाख रुपये से अधिक की अवैध विदेशी शराब
तीन दिन में 50 लाख से ज्यादा की अवैध शराब की है जब्त
​भोपाल, यशभारत। भोपाल आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित हाई ब्रांड विदेशी मदिरा की 98 पेटियाँ जब्त की हैं। जिसकी किमत 20 लाख रुपये के करिब बताई जा रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गिन्नौरी मोहल्ला, मस्जिद के सामने स्थित आरोपी राहुल यादव के रहवासी मकान पर मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। आबकारी विभाग ने मौके से आरोपिया गायत्री यादव को गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
​कई महंगे ब्रांड शामिल
​जब्त की गई मदिरा की 98 पेटियों में ब्लेंडर्सप्राइड, ग्लेनलिविट, ब्लैक लेबल, रेड लेबल, जेम्सन, रणथम्भौर, जागरमास्टर, सिग्नेचर, ऐब्सलूट वोडका, ग्रेगोस, बकार्डी, रॉयल चैलेंज, हंड्रेडपाइपर, ब्लैक डॉग, इम्पीरियल ब्लू सहित कई महंगे और हाई ब्रांड्स शामिल हैं। वही इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी नीरज कुमार दूबे द्वारा यह प्रकरण दर्ज किया गया, जिसमें भोपाल के सभी मैदानी अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा
आबकारी नियंत्रक रामगोपाल भदौरिया आबकारी पुलिस की टीम ने बीते तीन दीनों में 50 लाख से ज्यादा की की अवैध शाराब जब्त की है। हर बोतल पर आगरा यूपी के एक अखबार का कागज लिपटा मिला। इससे आशंका और गहरी हो गई है कि पूरी पैकिंग यूपी के आगरा क्षेत्र में की जा रही थी। जांच के दौरान 20 से 25 बोतलें एमपी की भी मिली हैं। इनका उत्पादन और सप्लाई रूट जांचा जा रहा है।
​सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि आरोपी राहुल यादव के विरुद्ध पूर्व में भी धारा 34(2) का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जिले का आबकारी बल निरंतर महत्वपूर्ण कार्यवाहियां कर रहा है जो आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button