जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

देर रात सक्रिय हुआ आबकारी, 30 ठिकानों पर छापेमारी

देर रात सक्रिय हुआ आबकारी, 30 ठिकानों पर छापेमारी

होटल और डब्बो में छलक रहे थे जाम टीम पहुंची तो मच गया हरकम्प

 

1747552592 WhatsApp Image 2025 05 18 at 12.31.54 PM

भोपाल,यश भारत। भोपाल में देर रात आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए लगभग 30 होटल और ढाबो में छापामार कार्रवाई की गई जहां पर अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही थी। इसको लेकर लंबे समय से शिकायत आ रही थी लेकिन कई बार समझाइस के बाद भी होटल संचालकों की मनमानी जारी थी। जिसके बाद भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गई है। जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामले भी दर्ज किए गए हैं। पिछले कई दिनों से अवैध शराब की बिक्री और बिना अनुमति के होटल में शराब पिलाई जाने की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है। सबसे बड़ी बात यह रही थी कार्रवाई शाम से शुरू न होकर देर रात शुरू हुई और व्यापक स्तर पर हुई। जिससे शहर के हर क्षेत्र में पूरी रात अफरातफरी का  माहौल रहा।

यहां हुई कार्यवाही

बैरागढ़, कोकता बायपास और रायसेन रोड तक।संभाला रिसोर्ट, वॉटरविले, मोक्ष क्लब, सम्राट ढाबा, लक्स रेस्टोरेंट, जीसी रेस्टोरेंट, शामियाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button