भोपाल

प्रदेश में संचालित खेल अकादमियों से उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार हो रहे – सारंग 

प्रदेश में संचालित खेल अकादमियों से उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार हो रहे – सारंग 

– राजा भोज नौकायन प्रतियोगिता का समापन, मध्यप्रदेश ने जीते सर्वाधिक पदक

भोपाल यशभारत। वॉटर स्पोर्टस के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। श्रीनगर में आयोजित देश के पहले खेलो इंडिया जलक्रीड़ा महोत्सव में भी मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश में संचालित खेल अकादमियों से उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। खेलों से जुडऩे वाले युवा केवल अच्छे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं। यह बात खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को खानूगांव में आयोजित नौकायन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। खेल मंत्री ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया है।

1758542273 WhatsApp Image 2025 09 22 at 17.19.58

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश जलक्रीड़ा नौकायन अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 16 पदक अपने नाम किए। 12 वर्गों में मुकाबले हुए, जिनमें से 8 में स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश ने सबसे अधिक पदक हासिल किए। अन्य राज्यों, क्लबों और संघों के खिलाडय़िों को 4 स्वर्ण पदक मिले।

खिलाडिय़ों को मिली सराहना  
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में प्रदेश में 18 खेलों के लिए 11 खेल अकादमियां संचालित की जा रही हैं, जहाँ खिलाडय़िों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन्हें मिले पुरसकार 
स्वर्ण पदक विजेताओं में माही वर्मा (आईएलसीए 4 कन्या), राजवीर यादव (आईएलसीए 4 बालक), शगुन झा व अपर्णा चौधरी (29आर कन्या), एकलव्य बाथम व वंशिका सिकरवार (420 वर्ग), जागराव कुमार (ऑप्टिमिस्ट बालक), आर्यन पाटीदार (आईक्यूफॉइल बालक), प्रार्थना भोई (आईक्यूफॉइल कन्या) और तेजस्वी प्रजापति (टेक्नो 293 कन्या 17 वर्ष से कम आयु वर्ग) शामिल रहे।

रजत व कांस्य पदक विजेता
रजत पदक विजेताओं में अंकित सिसोदिया (आईएलसीए 4 बालक), तुलसी पटेल (आईएलसीए 4 कन्या), रुद्रेश पटेल व मयंक राजपूत (29आर बालक), सोहम राजपूत (टेक्नो 293 बालक 17 वर्ष से कम आयु वर्ग) और जागराव कुमार (ऑप्टिमिस्ट ओवरऑल) शामिल हैं। कांस्य पदक विजेताओं में वासु चंद्रवंशी (आईएलसीए 4 बालक), आस्था पांडेय (आईएलसीए 4 कन्या) और समृद्धि बाथम व पार्थ चौहान (420 वर्ग) ने पदक हासिल किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button