जबलपुरमध्य प्रदेश

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का लिया संकल्प: कुलस्ते

25 सितंबर से शुरू होगा अभियान

जबलपुर,यशभारत। भाजपा जिला कार्यालय रानीताल में रविवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसका मार्ग आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आत्मनिर्भरता की पहचान है। वर्ष 2014 के बाद भारत ने रक्षा, मोबाइल, ट्रैक्टर और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

कुलस्ते ने बताया कि भाजपा द्वारा चलाया जा रहा ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ 25 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता, मेले, सेमिनार, युवाओं और महिलाओं के सम्मेलन समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, संयोजक डॉ. जितेंद्र जामदार, मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button