जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हर दिन एयरपोर्ट-फ्लाइट को उड़ाने की धमकियां बनी मजाक

हर दिन एयरपोर्ट-फ्लाइट को उड़ाने की धमकियां बनी मजाक

आज तक किसी भी मामले मे गिरफ्तार नही हुए धमकीबाज

 

जबलपुर। डुमना विमानतल से लेकर फ्लाइट को आारडएक्स व शक्तिशाली बमों से उड़ाने की धमकी अब मजाक बन चुकी हैं, अपराधी जब चाहे तब ई मेल या अन्य माध्यमों के जरिए धमकी देते हैं पुलिस भी धमकी की जानकारी मिलने पर चंद घंटों के लिए अलर्ट मोड में आती हैं, एयरपोर्ट एथोरटी, सुरक्षा एजेंसियां, सीआईएसएफ, बीडीडीएस के साथ छानबीन करती हैं, चप्पे-चप्पे को खोजने का दावा करती हैं, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिलता हैं, धमकियां अफवाह निकलती हैं इसके बाद पुलिस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर हवा में ल_ घुमाने के बाद इतिश्री कर लेती है। मामले ठंडे बस्ते में डाल दिए जाते हैं और ऐसे अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आते हैं।
इन सवालों का जवाब नहीं-
धमकी देने वाले कौन थे, धमकी किस देश, किस शहर से दी गई, इसके पीछे का मकसद क्या था? इस धमकी देने वाले गिरोह के पीछे किसका हाथ है समेत अन्य सवालों का जवाब किसी के पास नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि धमकियां देने सिलसिला इसी साल से शुरू हुआ है पिछले साल भी धमिकयां मिली परंतु पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं जुटा पाई हैं।

थाने से लेकर साइबर टीमें, सुराग नहीं
एयरपोर्ट, फ्लाईट को घातक बमों से उड़ाने की धमकी देने वाले पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। जबकि मामले मेें थाने से लेकर साइबर टीमें जुटी हुई हैं पुलिस के एक्सपर्ट अब तकअहम सुराग नहीं जुटा पाए हैं पुलिस के हाथ खाली हैं।

केस 1
डुमना विमानतल जबलपुर को छह जुलाई को चार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा मेल पहुंंचा। सात जुलाई को मुख्य सुरक्षा अधिकारी (एयरपोर्ट एथोरटी आफ इंडिया जबलपुर) अंकुर मौर्य पिता रंजीत मौर्य 31 वर्ष निवासी 502 डी ब्लाक अपसरा अपार्टमेंट साउथ सिविल लाईन की रिपोर्ट पर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई।
केस 2
29 जून को ईमेल के माध्यम से अज्ञात ईमेल के धारक के द्वारा जबलपुर हवाईअड्डा के चारो और पि_ू बैग में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण छुपाकर रख जाने उनके फटने पर जानमाल के नुकसान की धमकी दी गई थी। यह भी खिला था कि शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण छिपे हुए है इमारतों को तुरंत खाली करना होगा। नहीं तो अंदर के लाग मर जाएंगे अपने हाथ-पैर खौ देंगे या सिर भी काट देंगे। हम रोडकिल और क्यो इस आतंकी हमले के पीछे अपराधी हैं।
केस 3
अक्टूबर 2024 को भी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई थी कि इंडिगो फ्लाइट नंबर 9 आई 692 दिल्ली से जबलपुर फ्लाइट में बम रखा हुआ है।

इनका कहना है
मेल से डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने देने वालों की पतासाजी की जा रही है साइबर पुलिस से भी जांच कराई जा रही है धमकी किसने और कहां से दी इसका भी पता लगाया जा रहा है फिलहाल पता नहीं चल सका है।
सतीष कुमार साहू, सीएसपी, रांझी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button