भोपाल

सतपुड़ा और वल्लभ भवन के सामने फिर होने लगा अतिमण 

सतपुड़ा और वल्लभ भवन के सामने फिर होने लगा अतिमण 
– नगर निगम अमला नहीं दे रहा ध्यान, फुटपाथ व सडक़ पर नहीं जगह 

भोपाल यशभारत। राजधानी के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले सतपुड़ा भवन और वल्लभ भवन के सामने स्थित फुटपाथ पर अतिक्रमण एक बार फिर पैर पसार रहा है। नगर निगम का अमला इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहा है। दो माह पूर्व यहां पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दोबार अतिक्रमण कर लिया गया है। वर्तमान में एक दर्जन ठेले लग गए हैं, धीरे धीरे इनकी संख्या बढ़ती जाएगी। यह क्षेत्र मंत्रालय, सचिवालय और प्रमुख सरकारी दफ्तरों का प्रवेशद्वार है, जहां रोजाना हजारों अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक आना-जाना करते हैं। हालात यह हैं कि फुटपाथ और सडक़ किनारे जगह-जगह ठेले, खोमचे, अस्थायी दुकानों और अवैध पार्किंग ने पूरे रास्ते को संकरा बना दिया है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
कर्मचारियों को करना पड़ रहा परेाानी का सामना 
स्थानीय नागरिकों और कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम ने कुछ समय पहले ही इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया था। उस समय दावा किया गया था कि अब नियमित निगरानी और कार्रवाई के माध्यम से इसे दोबारा अतिक्रमणमुक्त रखा जाएगा। मगर कुछ ही हफ्तों में स्थिति पहले जैसी हो गई है। ठेले, खोमचे और अवैध पार्किंग फिर से शुरू हो गई है और दुकानदारों ने फुटपाथ व सडक़ किनारे स्थायी कब्जे की तरह ढांचे खड़े कर लिए हैं।
फुटपाथ पर चलने के लिए नहीं जगह 
लोगों ने बताया कि सुबह और शाम के समय जब दफ्तरों में आने-जाने वालों की भीड़ रहती है, तो फुटपाथ पर चलना तक मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों को भी संकरी सडक़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की स्थिति झेलनी पड़ती है। कई बार सुरक्षा एजेंसियों ने भी मंत्रालय और आसपास के इलाकों में सुरक्षा चूक की आशंका जताई है, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम और प्रशासन का अमला नियमित कार्रवाई नहीं कर रहा।
सरकारी संसाधनों का किया जा रहा दुरुपयोग 
नागरिकों ने इस पर नाराजग़ी जताते हुए कहा कि प्रशासन और नगर निगम को अपने वादों पर कायम रहना चाहिए। अतिक्रमण हटाने के बाद यदि दोबारा कब्जा हो जाता है तो इसका सीधा मतलब है कि निगरानी और कार्रवाई में लापरवाही बरती जा रही है। कई लोगों ने यह भी कहा कि फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें खड़ी करने वाले लोग खुलेआम बिजली व पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे न केवल सरकारी संसाधनों की चोरी हो रही है बल्कि सफाई और स्वच्छता पर भी असर पड़ रहा है।
अतिक्रमण हटया जाएगा 
सतपुड़ा भवन व वल्लभ भवन के सामने हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम के अमले को निर्देशित किया गया है। अतिक्रमण कारियों को पहले भी हटाया गया था।
– मालती राय, महापौर, भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button