बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज होता जा रहा है। बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। नक्सलियों के शव और हथियार 303 रायफल को बरामद किया है। मारे गए दो नक्सली
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम इलाके में सर्चिंग पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों को आशंका है कि मुठभेड़ में और नक्सली हताहत हो सकते हैं।
सर्च ऑपरेशन जारी
बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुठभेड़ वाले क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल जवान पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।







