जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जबलपुर। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़े विमान को सवा घंटे बाद ही नागपुर एयरपोर्ट में लैंड करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइन ने आपात लैडिंग की वजह साफ नहीं की है। विमान में जबलपुर से 62 पैसेंजर सवार हुए थे। हालांकि कंपनी ने कुछ देर में ही नागपुर से हैदराबाद के लिए विमान उड़ान भरने का दावा किया है। बता दें कि सुबह 8 बजे निर्धारित समय पर डुमना एयरपोर्ट से इंडिगों के विमान से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। करीब 9.20 बजे विमान के कैप्टन ने नागपुर में आपात लैडिंग की। इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने कहा कि विमान की लैडिंग क्यों हुई यह साफ नहीं है। लेकिन विमान के कैप्टन के पास पर्याप्त वजह होगी जिस वजह से ऐसा हुआ। उनके अनुसार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित है। विमान में किसी तरह की खराबी से फिलहाल इन्कार किया गया है।







