जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के घर ईडी का छापा!

भोपाल। हाल ही में ईडी लगातार कार्रवाई करने में लगी हुई है। इसी के चलते आज ईडी ने मध्य प्रदेश के सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रेट्स में गिने जाने वाले शिवराज के करीबी इकबाल सिंह बैस के घर पर छापा मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि इकबाल सिंह बैस से बात करके सभी ईडी के अधिकारी लौट गए हैं। सूत्रों से ये भी सामने आया है कि वित्तीय अनियमित्ताओं को लेकर ईडी ने इनके घर पर छापा मारा है।

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के घर छापा मारे जाने की खबर सामने आई है। इकबाल सिंह बैस के यहां ईडी के अधिकारी पहुंचे थे। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इकबाल सिंह बैस से बात करने के बाद अधिकारी लौट गए। बताया जा रहा है कि इकबाल सिंह बेस के रातीबढ़ के घर पर रेड हुई है। ये रेड वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button