देश

डीएसपी पूजा पांडे का जबलपुर कनेक्शन

हवाला लूटकांड की मुख्य आरोपी वर्दी में डकैती की घटना से सुर्खियों में

जबलपुर यशभारत।पूर्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर रहीं पूजा पांडे का जबलपुर से गहरा नाता रहा है। वे जबलपुर के समीप के गांव की रहने वाली हैं और उनकी पढ़ाई-लिखाई भी यहीं हुई। पूजा, जबलपुर की चर्चित कोचिंग संस्था ” के संचालक की कजिन सिस्टर हैं।

पीएससी में चयन के बाद डीएसपी के रूप में पूजा की प्रशिक्षण अवधि भी जबलपुर में ही पूरी हुई। लेकिन अब वे मध्यप्रदेश के 2.96 करोड़ रुपये के हवाला लूटकांड में मुख्य आरोपी बनकर चर्चा में हैं।

8-9 अक्टूबर की रात कटनी से महाराष्ट्र भेजी जा रही हवाला की राशि को, सिवनी जिले में पुलिस वर्दी पहने गिरोह द्वारा लूट लिया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व पूजा पांडे कर रही थीं। गाड़ी को बैरिकेड लगाकर रोका गया, मारपीट की गई और रकम में से 50-50 का बंटवारा हुआ। बाद में ₹26.50 लाख गायब होने पर विवाद बढ़ा और मामला खुल गया।
पूरे मामले में जबलपुर क्राइम ब्रांच के कुछ सिपाही, एक CSP, एडिशनल SP और बालाघाट व सिवनी के अफसरों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। DIG राकेश सिंह की तत्परता से मामला दब नहीं सका और पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर सिवनी कोर्ट में पेश किया गया।

एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पूरे प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया है। कुछ अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, और जांच के बाद और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button