इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

DSP को पति ने पीटा: इंजीनियर पति बच्चों से मिलने के बहाने आया और सिर दीवार पर दे मारा

भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया को इंजीनियर पति ने पीट दिया। वह पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। पति ने धक्का देकर DSP का सिर दीवार पर दे मारा। DSP को मामूली चोट आई है। महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि DSP नेहा पच्चीसिया के जुड़वा बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया की रविवार शाम पति कुणाल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। कुणाल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। नेहा का आरोप है कि उनका पति नशे का आदी है। वहीं पति ने कहा वह बच्चों से मिलने गए थे। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है।

गुना से ट्रांसफर होने पर सुर्खियों में आईं थीं
फरवरी 2021 में नेहा का गुना से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट हुई थी, जिसमें लिखा था- ‘IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।’ यानी IG हमारे दोषी हैं। पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। तब नेहा ने सफाई में कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे।

कहा था- नौकरी छोड़ लड़नी पड़ेगी लड़ाई…
इस विवाद से नेहा पच्चीसिया इतनी परेशान हो गईं थीं कि नौकरी छोड़ कर लड़ाई लड़ने की बात तक कह दी थी। उनका कहना था कि मुझसे TI क्यों परेशान हैं। TI के खिलाफ मैंने IG से लिखित शिकायत की है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय को भी इसकी जानकारी भेजी है। उनके रौब का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुना के तत्कालीन SP ने अपने पूरे ऑफिस में CCTV कैमरे लगवा लिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button