बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में डॉ. विनीत तिवारी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में डॉ. विनीत तिवारी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित
भोपाल,यशभारत। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय काशी ज्योतिष महोत्सव में विश्व ज्योतिष कांग्रेस के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजा भोज ज्योतिष पीठ के अध्यक्ष राज ज्योतिष डॉ. विनीत तिवारी को ज्योतिष के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से विभूषित किया गया।
यह सम्मान उन्हें विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष विद्वान डॉ. एच. एस. रावत, बीएचयू के डायरेक्टर प्रोफेसर एस. एन. शंखवार, विभागाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, डॉ. जसमीत सिंह एवं डॉ. संजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
काशी ज्योतिष संस्थान के सहयोग से आयुर्वेद एवं ज्योतिष का संबंध विषय पर आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. विनीत तिवारी ने ज्योतिष और आयुर्वेद का अंतर्संबंध तथा औषधि संग्रह में काल, नक्षत्र और मुहूर्त का शास्त्रीय अध्ययन विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया।







