जबलपुरमध्य प्रदेश

डॉ. प्राची सक्सेना अध्यक्ष और डॉ. माशू नील दुबे बने सचिव

जबलपुर IRIA ब्रांच की गोष्ठी संपन्न

जबलपुर,यशभारत। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) जबलपुर ब्रांच की महत्वपूर्ण गोष्ठी 6 दिसम्बर 2025 को संपन्न हुई। बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में डॉ. प्राची सक्सेना को अध्यक्ष तथा डॉ. माशू नील दुबे को सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही नव-निर्वाचित टीम में डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. नरेन्द्र पटेल, डॉ. अमोल पोल और डॉ. हर्षित कोष्टा शामिल किए गए।

एक्ज़ीक्यूटिव कमेटी में
* डॉ. आर. के. अग्रवाल
* डॉ. सिद्धार्थ जैन
* डॉ. के. पी. गुप्ता
* डॉ. पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव
* डॉ. गगन श्रीवास्तव
को शामिल किया गया।

गोष्ठी में शहर के प्रमुख रेडियोलॉजिस्ट—डॉ. अरविंद जैन, डॉ. पुष्पराज भटेले, डॉ. दीपक साहू, डॉ. नरेन्द्र खरे और डॉ. मुकेश जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी सत्र के सफल संचालन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button