देश

धमाके वाली i20 कार में मौजूद था डॉ. उमर, कार के साथ खुद को उड़ाया;100% मैच हुआ DNA सैंपल

एक्सप्रेस-वे पर एक ढाबे पर गुजारी थी रात

दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली ब्लास्ट केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। लाल किले के पास जिस I20 कार से धमाका किया गया, उसमें आतंकी डॉ. उमर नबी (उमर मोहम्मद) मौजूद था। DNA टेस्ट से इसकी पुष्टि हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार के मलबे से जो जला हुआ शव मिला था, उसका DNA टेस्ट उमर के घरवालों के सैंपल से 100 प्रतिशत मैच हो गया। इसके बाद गाड़ी में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई।

सोमवार (10 नवंबर) की शाम दिल्ली के लाल किले के मेट्रो गेट नंबर 1 के पास कार में भीषण धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए। जांच एजेंसियां को ये शक था कि उस कार में डॉ. उमर मौजूद था। घटना से पहले के कई CCTV भी सामने आए थे, जिसमें वो कार में बैठा नजर आया।

मां-भाई से मैच हुआ उमर का सैंपल

सूत्रों से जानकारी मिली है कि जांच एजेंसियों ने दिल्ली में ब्लास्ट करने वाले की पहचान कर ली है। गाड़ी उमर नबी ही चला रहा था। उनका DNA सेंपल 100 प्रतिशत उसके घरवालों के DNA से मैच हुआ। मां और भाई के DNA से उसके सैंपल मैच हुए हैं। ब्लास्ट के बाद i20 कार से मिली हड्डियां, दांत, कपड़ों के टुकड़े से DNA मैच हुआ है।

एक्सप्रेस-वे पर एक ढाबे पर गुजारी थी रात

इस बीच सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने डॉ. उमर का एक और रूट भी पता चला है। सूत्रों से अनुसार लाल किले धमाके का आरोपी डाक्टर उमर फरीदाबाद से फरार होने के बाद यहां से मेवात होते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचा था। फिर वह वापस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से दिल्ली की तरफ आ रहा था। उसने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ढाबे पर रात गुजारी थी। रात में वो भी कार में सोया था। इसके हाइवे से होते हुए वापस फरीदाबाद होकर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से घुसा।आरोपी उमर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button