बाढ़ पीडि़त और किसानों को राहत राशि वितरीत की डॉ. मोहन यादव ने
मुख्यमंत्री ने17500 किसानों को दी 20.6 करोड़ की राशि वितरित की

बाढ़ पीडि़त और किसानों को राहत राशि वितरीत की डॉ. मोहन यादव ने
मुख्यमंत्री ने17500 किसानों को दी 20.6 करोड़ की राशि वितरित की
भोपाल यशभारत। हमारा लक्ष्य संवदेनशील शासन व त्वरित राहत है। बाढ़ प्रभावित लोगों व किसानों के साथ हम हैं। किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि अंतरण के दौरान कही। बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को प्रदेश सरकार ने राहत राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 11 जिलों के 17500 किसानों को राशि प्रदान की । करीब 20.6 करोड़ की राशि का अंतरण मुख्यमंत्री ने किया है। मुख्यमंत्री ने किसानों से चर्चा भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा लक्ष्य संवेदनशील शासन व त्वरित राहत प्रदान करना है। आपदा के समय सरकार किसानों के साथ है। किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि किसानों का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में अब तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को कुल 188.52 करोड़ की सहायता प्रदान कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवारों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में आई बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासनिक अमले ने सतर्कता दिखाई है। उन्होंने कहा है कि बारिश का सीजन अभी खत्म नहीं है इसलिए सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किसानों को राहत उपलब्ध कराई है।







