इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कुत्तों का कत्लेआम: एक ही गांव में 300 आवारा कुत्तों को ज़हरीले इंजेक्शन से मारा गया, सरपंच पर केस

तेलंगाना में बढ़ती जा रही है आवारा कुत्तों की हत्याएं

कुत्तों का कत्लेआम: एक ही गांव में 300 आवारा कुत्तों को ज़हरीले इंजेक्शन से मारा गया, सरपंच पर केस

तेलंगाना के जगतियाल जिले के पेगडापल्ली गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां करीब 300 आवारा कुत्तों को ज़हरीले इंजेक्शन देकर मार दिया गया। मामले में गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एएनआई के मुताबिक, मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, 3(5) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCAA) की धारा 11(1)(a)(i) के तहत मामला दर्ज किया है।

तेलंगाना में बढ़ती जा रही है आवारा कुत्तों की हत्याएं

पेगडापल्ली गांव की घटना कोई अकेला मामला नहीं है। तेलंगाना में बीते कुछ हफ्तों में आवारा कुत्तों की हत्या के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं।

19 जनवरी को रंगा रेड्डी जिले के याचारम गांव में करीब 100 आवारा कुत्तों को ज़हर देकर मारने की खबर सामने आई थी। इस घटना को लेकर भारतीय आवारा पशु फाउंडेशन ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर कम से कम 50 कुत्तों की मौत की पुष्टि हुई थी।

900 से ज्यादा आवारा कुत्तों के मारे जाने का दावा

6 जनवरी के बाद से राज्य के अलग-अलग इलाकों में ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

कामारेड्डी जिले में करीब 200 आवारा कुत्तों की हत्या

श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 300 कुत्तों के मारे जाने की खबर

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलंगाना में 900 से ज्यादा आवारा कुत्तों की हत्या की बात कही जा रही है, जिसने प्रशासन और पशु प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button