जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

डीजे कर्मियों पर चाकू से हमला, कंजड़ मोहल्ला में पार्षद कार्यालय के पास वारदात

जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत कंजड़ मोहल्ला में देर रात रंगदारी न देने पर तीन बदमाशों ने दो डीजे कर्मियों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिगरा खमरिया निवासी आलोक सिंह (21) एमके डीजे में काम करता है, रविवार रात करीब 1:30 बजे अपने साथी अमित गोटिया के साथ नर्मदा मैदान कंजड़ मोहल्ला में डीजे लगाने गया था। काम के दौरान जब वे गोलू जाट पार्षद के ऑफिस के पास बाथरूम करने रुके, तभी वहां शिवराज जाट, युवराज जाट और देवा जाट आ धमके। आरोपियों ने आलोक और अमित को रोककर शराब पीने के लिए 1000 रुपये की मांग की। जब युवकों ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी युवराज जाट ने चाकू निकालकर आलोक के दाहिने पैर की जांघ पर हमला कर दिया। जब साथी अमित बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उसे भी पीटा और युवराज ने अमित की जांघ पर भी चाकू से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने घर चले गए। पुलिस ने आरोपी शिवराज जाट, युवराज जाट और देवा जाट के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button