देशमध्य प्रदेशराज्य

महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

प्रफुल्ल पटेल और श्रीकांत शिंदे हो सकते हैं केंद्रीय मंत्री

महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

प्रफुल्ल पटेल और श्रीकांत शिंदे हो सकते हैं केंद्रीय मंत्री

मुंबई, यश भारत।महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर राज्य में चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है, जिसमें महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेताओं को अवसर मिल सकता है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रफुल्ल पटेल और श्रीकांत शिंदे केंद्रीय मंत्री बनने की दौड़ में आगे हैं। प्रफुल्ल पटेल, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के लिए मुश्किल समय में मजबूत नेतृत्व दिखा चुके हैं। वहीं श्रीकांत शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं और शिवसेना की ओर से संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं।

हाल ही में एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद इस विषय में अटकलें तेज हुई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पांच राज्यों के आगामी चुनाव और मौजूदा समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव संभव है।

राजनीतिक हलकों में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की भी चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि शिवसेना अपने राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने के लिए उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है। इससे राज्य की राजनीतिक स्थिति बदल सकती है और केंद्र में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

यदि यह फेरबदल होता है, तो महाराष्ट्र से नए चेहरों की केंद्रीय मंत्रिमंडल में एंट्री लगभग तय मानी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button