उड़द के रेट को लेकर मंडी प्रांगण के सामने प्रदर्शन जबलपुर पाटन मार्ग में यातायात प्रभावित

उड़द के रेट को लेकर मंडी प्रांगण के सामने प्रदर्शन
जबलपुर पाटन मार्ग में यातायात प्रभावित
जबलपुर यशभारत।किसानों द्वारा उड़द के कम रेट को लेकर आज पाटन के मंडी प्रांगण के सामने जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। इस दौरान मंडी में उड़द लेकर बेचने के लिए पहुंचे किसानों द्वारा उड़द के कम रेट पर खरीदने को लेकर जमकर हल्ला बोल दिया। और सैकड़ो की तादाद में किसान मंडी प्रांगण से बाहर निकलकर जबलपुर पाटन मार्ग में चक्का जाम कर दिया।

इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार है लग गई। और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले की जानकारी जैसे ही पाटन के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे जहां प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाइए दी गई। इसके बावजूद भी किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
किसानों के अनुसार कृषि उपज मंडी पाटन में उड़द की बोली 5300 रुपए प्रति क्विंटल से शुरू करने पर नाराज किसानों ने मंडी गेट के सामने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम







