इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अतिक्रमण हटाने के दौरान पर पथराव पर दिल्ली के गृह मंत्री की कड़ी चेतावनी

मंत्री आशीष सूद की खरी-खरी

अतिक्रमण हटाने के दौरान पर पथराव पर दिल्ली के गृह मंत्री की कड़ी चेतावनी

तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव की घटना को लेकर हंगामा जारी है। दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने इस मामले में अहम टिप्पणी की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानें पूरा मामला।

Turkman gate Masjid action News

पुरानी दिल्ली में तुर्कमान गेट के पास एमसीडी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। देर रात हुए इस एक्शन के दौरान हंगामा भी सामने आया। कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसका वीडियो भी सामने आया। अब पुलिस ने उन उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दिल्ली में जिस तरह से पूरा घटनाक्रम सामने आया उसे लेकर राज्य के गृह मंत्री आशीष सूद ने कड़ी चेतावनी दी है।

मंत्री आशीष सूद की खरी-खरी

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने दो टूक कहा कि तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिल्ली नगर निगम के अधिकारी मस्जिद और पास के कब्रिस्तान से सटी जमीन पर अदालत के आदेशानुसार तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और कांच की बोतलें फेंकी जिससे कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।हिंसा बर्दाश्त नहीं, सख्त एक्शन की चेतावनी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पांच लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मस्जिद के आसपास कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान अवैध रूप से बनाए गए थे, जिनके खिलाफ अदालत के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में किए जा रहे काम में बाधा डालना या उसे बाधित करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button