जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आसमान से बरसी मौत : बिजली गिरने से खंडहरनुमा मकान में छिपे 6 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। एक खंडहरनुमा मकान के पास कुछ लोग और बच्चे रुके हुए थे। तभी अचानक बिजली गिरने से 2 पुरुषों और 6 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई और मनगटा के बीच का है। जहां करीब डेढ़ बजे के आसपास मौसम खराब हुआ और बिजली की कडक़ड़ाहट के साथ बारिश हुई। उस वक्त गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे भोजन अवकाश पर मैदान में खेल रहे थे और वो आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही 6 बच्चों की मौत हो गई। कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है।

कलेक्टर-एसपी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग और जिला शिक्षाधिकारी के अलावा मेडिकल टीम गांव पहुंची। जहां तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

बारिश से बचने के लिए रुके थे पुराने मकान में

वहीं इस पूरे मामले कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि, आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हुई है। मामले में जांच की जा रही है, बारिश से बचने के लिए सभी यहां रूके हुए थे। इस दौरान यह हादसा हुआ हो गया, जिसमें 6 स्कूली बच्चों और दो अन्य व्यक्तियों के साथ ही एक व्यक्ति घायल हुआ है. शासन प्रशासन के नियम अनुसार मृतकों को मुआवजा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button