जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी,

42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी,

42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत। जबलपुर के हनुमान ताल थाने में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया है।
बीते दिनों बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। की शिकायत में बताया गया कि बच्ची के साथ मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने गलत काम किया है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मोहम्मद इस्लाम है और वह पीड़ित बच्ची के घर के पास ही रहता था। बच्ची अक्सर उसके घर खेलने जाया करती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 15 तारीख की रात करीब 8:30 बजे बच्ची के साथ यह घिनौना कृत्य किया। बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई।

पुलिस की कार्रवाई

हनुमान ताल थाने की उपनिरीक्षक संगीता चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बाल यौन शोषण एक गंभीर सामाजिक समस्या है। इस तरह की घटनाएं समाज के लिए एक बड़ी चुनौती हैं। हमें बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App