जबलपुरमध्य प्रदेश

बेमौसम बारिश से फसलें तबाह : कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के साथ किया दौरा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

डिन्डौरी, यशभारत।
बेमौसम बारिश के चलते फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।कलेक्टर विकास मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों के साथ नेवसा सर्किल के गांवों का दौरा किया। पिछले दो दिनों से बारिश और ओला गिरने से जिले के 14 गांव के किसानों की फसलें प्रभावित होने की खबर मिलते ही कलेक्टर ने सर्वे दल गठित कर दिया है।

डिंडोरी तहसीलदार पंकज नयन तिवारी ने बताया कि नेवसा सर्किल के नारायण डीह के चार गांव, माधोपुर के चार गांव, शाहपुर सर्किल के 2 गांव, मेहदवानी के 2 गांव और रयपुरा के 2 गांव में बारिश और ओलावृष्टि की जानकारी मिली है।

सर्वे दल में राजस्व विभाग, पंचायत और कृषि विभाग के अधिकारी गांव में जाकर खेतो में खराब हुई फसलों का सर्वे शुरू करेंगे और जल्दी सर्वे कर रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।वैसे सबसे ज्यादा ओलावृष्टि नारायण डीह सर्किल के चार गांव में बताई जा रही है। जिसमें गेहूं और दलहनी की फसलों को नुकसान होने की जानकारी मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu