CRIME NEWS दीवार कूदकर अंदर घुसे लोगों ने बका-फरसा के वार से किसान की कर दी हत्या
गोटेगांव के राखीभैंसा गांव में सनसनीखेज वारदात


जबलपुर। गोटेगांव थानांतर्गत राखीभैंसा गांव में बीती देर रात पुरानी रंजिश भुनाने घर की दीवार कूदकर अंदर घुसे हथियारबंद बदमाशों ने किसान की धारदार हथियार के वार से हमला कर हत्या कर दी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान करीब 7 लोगों ने बका, फरसा से किसान के उपर कई वार किए जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के इंद्र पटैल, महेंद्र, कमलेश पटैल ने उनकी पुरानी रंंजिश चली आ रही है। बीती रात नितिन पटैल 30 वर्ष किसान अपने घर पर अकेला था और घर के सदस्य पड़ोस में गए थे। इसी दौरान इंद्र, कमलेश पटैल सहित करीब 7 लोग दीवार कूदकर घर में घुसे और बका-फरसा के वार से नितिन की हत्या कर दिए। पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्यवाही के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।







