जबलपुरमध्य प्रदेश
CRIME NEWS JABALPUR, गोहलपुर में 62 हजार रुपये की ठगी : रिश्तेदार बनाकर लिया झांसे में , एफआईआर

जबलपुर, यशभारत।गोहलपुर में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहा गल्ला एजेंट को ठग ने उसका रिश्तेदार बनकर फोन किया और कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है बैंक खाते में रुपये डाल दो। उसने रकम डाल दी लेकिन बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शांति नगर निवासी पीडि़त सुधीर खरे ने बताया कि 2 फरवरी 2023 को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया । फोन करने वाले ने उसका रिश्तेदार बनकर उसे झांसे में मिला और रकम बैंक खाते में डलवा ली। बाद में पता चला कि वह उसका कोई रिश्तेदार नहीं, बल्कि ठग है। जिसने उससे रकम ऐंठ ली। थाना पुलिस, सायबर टीम के साथ मिलकर आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है।







