CRIME NEWS JABALPUR, पान में चूना तेज होने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष : एक दूसरे के फोड़ दिए सिर
काउंटर मामला दर्ज, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। थाना गढ़ा अंतर्गत शारदा चौक में दो पक्षों में पान में चूना तेज होने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के सिर में डंडों से वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने देानों की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार ओमकार झारिया 44 वर्ष निवासी छुई खदान गढ़ा ने बताया कि वह एवं उसका भाई महेश झारिया मजदूरी करने जा रहे थे शारदा चौक पर पप्पू चक्रवर्ती की पान की दुकान पर पान लगवाया। उसने चूना ज्यादा कर दिया। जब उसने विरोध किया तो इसी बात को लेकर पप्पू चक्रवर्ती , धर्मेन्द्र झारिया , यमन चक्रवर्ती उसके साथ गाली गलौज करते हुये सिर में डंडे से वार कर लहूलुहान कर दिया। वहीं धर्मेन्द्र झारिया 24 वर्ष निवासी छुई खदान गढ़ा ने रपट लिखवाई कि वह पप्पू चक्रवर्ती की पान की दुकान पर खड़ा था तभी ओमकार झारिया और उसका बेटा मनीष झारिया आये ओैर पान ठीक न लगाने की बात को लेकर डंडे से हमलाकर फरार हो गए।







