जबलपुरमध्य प्रदेश
CRIME NEWS JABALPUR, बिजली सुधारने गए कर्मचारी की करंट लगने से मौत

जबलपुर यश भारत/
बीती रात शहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नोनी सबस्टेशन मैं कार्यरत एक संविदा कर्मचारी बिजली सुधारने के लिए गया हुआ था जहां पर उसको करंट लग जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई/
पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहसन नया गांव निवासी 36 वर्षीय छोटेलाल ठाकुर पिता स्वर्गीय भज्जू लाल नोनी सब स्टेशन में संविदा कर्मचारी था वह बीती रात लाइन सुधारने के लिए गया हुआ था जहां पर उसको करंट लग जाने के कारण मौत हो गई इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है/






