जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

CRIME : आपसी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

सिवनी यश भारत-कोतवाली थाना अंतर्गत 2 युवको पर आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगो ने चाकू से हमला कर दिया था। जिसमे एक युवक घायल हो गया था। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। जिनको कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने आज दोपहर एक बजे बताया कि दो दिवस पूर्व संस्कार ढाबा के पास अभिषेक उईके एवं उसके साथी जितेन्द्र निवासी सिवनी को कुछ लडको ने नुकीली वस्तु से चोट पहुंचा कर घायल किया था। पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि दानिश खान उर्फ नोबिता एवं नदीम दोनो निवासी हड्डी गोदाम सिवनी ने कुरई क्षेत्र में किसी रिश्तेदारी में हुये घटनाक्रम को लेकर बायपास संस्कार ढाबा के पास साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। जिसके कारण घायल अभिषेक को जिला अस्पताल 100 डायल के माध्यम से भर्ती कराया गया था। और हमला करने वालो के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया जाकर तलाश की जा रही थी। जहां अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू, 3 मोटर साइकिल, 3 एन्ड्रायड मोबाईल जप्त किये गए हैं।

इन्हें किया गिरफ्तार:-

1. दानिश उर्फ नोबिता खान पिता हसन खान उम्र 28 साल नि. मदीना मस्जिद के पास हड्डी गोदाम सिवनी

 

2. नदीम खान पिता नसीर खान उम्र 23 साल नि. मदीना मस्जिद के पास हड्डी गोदाम सिवनी

3. फिरोज खान पिता स्व. कलीम खान उम्र 31 साल नि. मदीना मस्जिद के पास सिवनी

4. अमान खान पिता हबीब खान उम्र 20 साल निवासी ज्यारत गेट के पास सिवनी

5. मुस्तफा खान पिता मुस्ताक खान उम्र 20 साल नि. हिमांशु रेस्टारेन्ट के पास सिवनी

6. निसार रजा पिता वकील कुरैशी उम्र 20 साल नि. मस्जिद के पास एकता कालोनी सिवनी

 

कार्यवाही में ये रहे शामिल:-

इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पूजा पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक सुन्दरश्याम तिवारी, राजेश जंघेला, आरक्षक अमित रघुवंशी, शिवम बघेल, इरफान खान एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button