पार्षदो ने हाथों में लिए कटोरा- भीख मांगी:नगर निगम की वित्तीय स्थिती खराब

जबलपुर। नगर निगम में लोकसभा चुनाव के पहले एक तरफ जहां लगातार भूमिपूजन के कार्यक्रम हो रहे है, तो वहीं दूसरी और निगम की वित्तीय स्थिती खराब बताई जा रही है। जबलपुर नगर निगम के पास इतने पैसे नहीं है कि कर्मचारियों को वेतन दिया जा सके। नगर निगम में पदस्थ कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है, लिहाजा नगर निगम महापौर के विरोध में कांग्रेस पार्षद ने अनूखा प्रदर्शन करते हुए सड़को में उतरकर भीख मांगी। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्षद निगम कार्यालय में घुस गए और अधिकारियों के सामने कटोरा फैलाकर उनसे 10-20 रुपए मांगे। कांग्रेस पार्षदो का कहना है कि जितने भी रुपए मिलेंगे, उसे नगर निगम के वित्तीय कोष में जमा किया जाएगा।
बजट 1600 करोड़-कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है वेतन
जबलपुर महापौर जगत बहाुदर अन्नू ने एमआईसी बुलाकर 1600 करोड़ का बजट का प्रस्ताव रखा है। इतने भारी भरकम बजट के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, लिहाजा कांग्रेस पार्षदो ने आज हाथों में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे और भीख मांगी। कांग्रेस पार्षद अधिकारियों के कैबिन में भी घुसकर भीख मांगते हुए दिखे। पार्षद राजेश यादव ने बताया कि नगर सत्ता का कहना है कि हमारी वित्तीय स्थिती खराब है और कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकते है, इतना ही नहीं शहर विकास के काम भी अभी नहीं कर पा रहे है। कांग्रेस पार्षद का कहना है कि एक तरफ नगर निगम में जमकर भ्रष्ट्राचार हो रहा है, तो दूसरी और महापौर वित्तीय स्थिती खराब बता रहे है।







