
मस्जिद के बाहर रेलिंग हटाने को लेकर बवाल,
पुलिस पर बरसे पत्थर 6 पुलिसकर्मी घायल

धार्मिक स्थल के पास रेलिंग हटाने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। दो समुदायों जयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर चौमू में बीती रात अचानक माहौल बिगड़ गया। बस स्टैंड के पास स्थित एक मस्जिद के बाहर पड़े पत्थरों और रेलिंग को हटाने को लेकर (Jaipur Violence) विवाद हुआ, जिसने देर रात हिंसक रूप ले लिया। हालात काबू में करने पहुंची पुलिस पर ही भीड़ ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 और 26 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 3 बजे की है। पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है।







