जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार ने महिला श्रमिक से किया बलात्कार

निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार ने महिला श्रमिक से किया बलात्कार

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत भूकंप कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार ने महिला श्रमिक को धमकाते हुए आबरू लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया हैं।
पुलिस के मुताबिक ग्वारीघाट निवासी 35 वर्षीय महिला पति के साथ मजदूरी करती हैं। शनिवार को पति-पत्नी काम के लिए रोजाना की तरह निकले थे। दंपत्ति ठेकेदार राजू काछी पिता सुख चैन 48 वर्षीय गुलौआ के द्वारा भूकंप कॉलोनी में बनाये जा रहे मकान में मजदूरी करने पहुंचे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे ठेकेदार राजू ने महिला के पति को चाय लाने के बहाने दुकान भेजा और इस दौरान उसने निर्माणाधीन मकान में महिला के साथ जरबदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को डराने धमकाने लगा। इसी बीच पीडि़ता का पति पहुंच गया जिसके बाद उसने आपबीती पति को सुनाई। पति-पत्नी थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया और रविवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button