कांग्रेस की वोट न्याय यात्रा मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे नेतृत्व

जबलपुर यश भारत। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी इसको लेकर शहर शहर रैली प्रदर्शन और न्याय यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 26 अगस्त जबलपुर में भी वोट में यात्रा आयोजित है। जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा और ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को 12:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का नगर आगमन अंधमुख बाईपास पर होगा।अंधमुख बायपास ,से धनवंतरी नगर, त्रिपुरी चौक, मदन महल, तीन पत्ती चौराहा, मालवी चौक होते हुए,दोपहर 1:00 बजे शहीद स्मारक, गोल बाजार पहुंचेंगे!शहीद स्मारक, गोल बाजार से शहर जिला एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के सभी कांग्रेसजन मिलकर कलेक्ट्रेट की ओर विशाल पैदल मार्च करेंगें।







