वोट चोरी के कारण कांग्रेस को हुआ नुकसान – हरीश चौधरी – वोटर लिस्ट प्रजातंत्र की रीढ़ है, देश की धरोहर है – विवेक तन्खा

वोट चोरी के कारण कांग्रेस को हुआ नुकसान – हरीश चौधरी
– वोटर लिस्ट प्रजातंत्र की रीढ़ है, देश की धरोहर है – विवेक तन्खा
भोपाल यशभारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनावों में वोट चोरी करने का दावा किया गया है। राहुल ने ऐसी सीटों की ओर इशारा किया गया जिसके कारण कांग्रेस को करीब 70 सीटों का नुकसान हुआ है। जहां कांग्रेस की हार का अंतर पचास हजार से कम वोट का रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। राजनैतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष अब केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार के साथ ही चुनाव आयोग पर भी हमला बोल रहा है। बुधवार को भोपाल में मप्र कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा व गंभीर आरोप लगाए हैं। कांगेस की ओर से चुनाव आयोग की साइंट को बंद करने का भी आरोप लगाया है।
चुनावों को लेकर कई तरह की शंकाएं अब सही साबित हुईं
मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि चुनाव हायेाग को लेकर कई तरह की शंकाएं थी, अब ये शंकाएं सही साबित हुई हैं। राहुल गांधी ने क्या मांगा है एक साफ सुथरी वोटर लिस्ट ही तो मांगी है। क्या यह देश के नागरिक का अधिकार नहीं है कि वोटर लिस्ट मिले। कांग्रेस पार्टी उस बात को मप्र में दोहरा रही है। डिजिटल सर्चेबल वोटर लिस्ट है। हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि चुनावों को तीन सदस्यीय समिति बनाई गई जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष नेता और चीफ जस्टिस को शामिल किया गया, लेकिन इस समिति को बदल दिया गया। सीसीटीवी बूथ के ऊपर कैमरे लगे हैं, उसका रिकार्ड डिलीट कर दिया गया। चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए गए हैं।
वोटर लिस्ट प्रजातंत्र की रीढ़ है, देश की धरोहर है
राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि वोटर लिस्ट प्रजातंत्र की रीढ़ है, देश् की धरोहर है। प्रजातंत्र में वोटर लिस्ट के बगैर चुनाव कराना संभव है क्या। चुनाव आयोग कैसे कह सकता है कि यह हम किसी से शेयर नहीं कर सकते। क्या यह संभव है। तन्खा ने कहा कि चुनाव आयोग को संवैधानिक अधिकार है। 43 लाख ऐसे नाम हैं जो गलत हैं। आपको बदलाव लाना है तो गुस्सा होना पड़ेगा। राहुल गांधी को गुस्सा आया है। अब बदलाव होकर ही रहेगा। 43 लाख ऐसे नाम हैं जो वोटर लिस्ट में गलत हैं। यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। उन्हों ने कहा कि हम तो साथ देना चाहते हैं, सहयोग करना चाहते हैं वोटर लिस्ट में सुधार हो जाएगा, लेकिन चुनाव आयोग ऐसा नहीं चाहता है। 68 लाख वोटरों के नाम डिलीट किए गए हैं।
वोटर लिस्ट देश के सामने नहीं रखना चाहते
मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट देश के सामने नहीं रखना चाहता है। चुनाव आयोग पर जैसे ही सवाल उठ रहे हैं भाजपा नेता प्रवक्ता समर्थन में खड़े हो रहे हैं। इससे साफ दिख रहा है कि भाजपा चुनाव आयोग का साथ दे रही है। विपक्ष का नेता देश का नेता है लोकतंत्र का महत्वर्पूा व्यक्ति हैं। उनके सवाल का जवब क्यों नहीं दिया जा रहा है। वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही है। मप्र सहित अन्य जगहों पर चुनाव आयोग की साइट बंद कर दी गई है। सारी लड़ाई कोर्ट में लड़ी जाएगी। जब चुनाव घोषित हुआ उस समय तीन लिस्ट तैयार की गई। प्रत्याशी का अलग अलग समय पर अलग लिस्ट दी गई। 60 विधानसभाओं में यह चूक हुई है।
मप्र कांग्रेस कमेटी करेगी प्रदर्शन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि वोट देना आपका अधिकार है, लेकिन जिस तरह से चुनाव आयोग का डाटा डिलीट किया जा रहा है वह गलत है। डाटा को तीन साल तक रखना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। सिंघार ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम जारी किया है 14 अगस्त से वोट छोड़ गद्दी छोड़ कैंडल लाइट मार्च निकाला जाएगा। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में होगा। 15 अगस्त को भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा 22 अगस्त से 7 सितंबर के बीच रोड शो होगा। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 अभियान चलाया जाएगा 5 करोड लोगों के जोड़ा जाएगा।
पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक
भोपाल यशभारत। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एमपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के विधायक, विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी से कहा गया है कि अपने अपने क्षेत्र के फर्जी वोटर लिस्ट की जानकरी दें। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा है कि बजेपी और इलेक्शन कमीशन अलग नहीं है। दोनों एक एक ही हैं बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उंग संघार, विवेक तनख्वा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।







