भोपाल

कांग्रेस संगठन ने नियुक्त किए सृजन अभियान के तहत 50 पर्यवेक्षक  

कांग्रेस संगठन ने नियुक्त किए सृजन अभियान के तहत 50 पर्यवेक्षक
भोपाल यशभारत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सजृन अभियान के तहत 50 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक मध्यप्रदेश के सभी जिला संगठन के लिए अध्यक्ष का चयन करेंगे। प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रत्येक पर्यवेक्ष को पीसीसी पर्यवेक्षकों के साथ एक जिले में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पायलट प्रोजेक्ट के तहत मध्यप्रदेश गुजरात के बाद मप्र संगठन में बदलाव किए जाने की तैयारी की गई है। एक आब्जर्वर के साथ पीसीसी के तीन आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मध्यप्रदेश के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों में सप्तगिरी शंकर उलाका, गुरदीप सिंह सप्पल, गिुडु रुद्र राजू, डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, मोहम्मद आरिफ, नसीम खन, यशोमति ठाकुर, आराधना मिश्रा मोना, गुरजीत सिंह, औजला, सुखदेव ीागत, बजनलाल जाटव, राहुल कस्वां, हरीश चंद्र मीना, मुरारी लाल मीना, कल्याण काले, श्यामकुमार बर्वे, अब्दुल खालिक, अजॉय कुमार, रघु शर्मा, आरीसी खुंटिया, विवेक बंसल, मोहन मरकाम, रिपुन बोरा, राजेश ठाकुर, अनिल चौधरी, भाई जगताप, कृष्णा तीरथ, डा केसी पाव्ी, सुनील केदार, विश्वजीत कदम, बन्ना गुप्ता, कुणाल पाटिल, एसए संपत कुमार, राजेश तिवारी, अभिषेक दत्त, सूरज पठानिया, सुरेश कुमार, हेमंत ओगले, अशोक चांदना, नदीम जावेद, रोहित चौधरी, शरत राउत, देबासिस पटनायक, संजय कपूर, बीपी सिंह, ममता भूपेश, रेहना रेयाज चिश्ती, चारुलता टोकस और भैया पवार शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button