इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर फ्लाईओवर सड़क को लेकर कांग्रेस नेता विवेक तन्खा का ट्वीट: शहर को उपयोगी फैसिलिटी मिली पर रोड क्वालिटी निराशाजनक

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

https://x.com/VTankha/status/1708317167736041479?s=20

जबलपुर, यशभारत। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक कृष्ण तन्खा ने जबलपुर मदन-महल फ्लाईओवर को लेकर ट्वीट किया है। श्री तन्खा ने ट्वीट कर कहा कि मुझे जबलपुर मदन महल फ्लाई ओवर जिस की ओपनिंग कुछ दिन पूर्व ही हुई , उपयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। निश्चित एक उपयोगी फैसिलिटी शहर को प्राप्त हुई। मगर उसकी रोड क्वालिटी बहुत निराशाजनक है। श्री तन्खा ने ट्वीट में कहा कि इस कमेंट को राजनीतिक चश्मे से मत देखिए। रोड का स्मूथ फिनिश नहीं है।

राज्यसभा विवेक तंखा में ट्वीट में लिखा है कि…कल मुझे जबलपुर मदन महल फ्लाई ओवर जिसकी ओपनिंग कुछ दिन पूर्व ही हुई, उपयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। निश्चित एक उपयोगी फैसिलिटी शहर को प्राप्त हुई है, मगर उसकी रोड क्वालिटी बहुत निराशाजनक है। इस कमेंट को राजनीतिक चश्मे से मत देखिए। रोड का स्मूथ फिनिश नहीं है।

बता दें कि पांच साल पहले केन्द्र सरकार के मद से जबलपुर में प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया गया था। 800 करोड़ रुपए की लागत से बनना यह शुरू हुआ था, जिसकी लागत अब 1120 करोड़ रुपए पहुंच गई है। फ्लाईओवर ब्रिज का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है, जिसका कि 27 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया था। करीब 150 करोड़ रुपयों की लागत से बनकर तैयार हुए फ्लाईओवर के इस लैग कि शुरुआत में 1.2 किलोमीटर का हिस्सा तैयार हो गया है, जिसे कि आमजन के लिए शुरू किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu