इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा का एक्स एकाउंट में पोस्ट, पीएम मोदी के खिलाफ सच बोलने का साहस शिवराज जी धन्यवाद

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। विरासत टैक्स को लेकर पूरे देश में इन दिनों सियासी बवाल मचा हुआ है। पूरी भाजपा पार्टी और पीएम नरेन्द्र मोदी खुद इसे लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोल रहे हैं लेकिन इसी बीच शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ये कह रहे हैं कि जनता के दबाव में राजीव गांधी ने विरासत टैक्स को खत्म किया था। शिवराज सिंह का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ सच बोलने का साहस किसी के पास तो हुआ, शिवराज जी धन्यवाद।

 

विवेक तन्खा ने शिवराज को कहा शुक्रिया

शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सामने आने के बाद विवेक तन्खा ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए जिनमें उन्होंने लिखा- बीजेपी में अब पीएम मोदी के खिलाफ सच बोलने का साहस तो किसी को हुआ। दो दिन पहले मोदी जी कह रहे थे कि विरासत टैक्स राजीव गांधी जी ने अपनी संपत्ति बचाने के लिए हटाया था। आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया कि यह टैक्स जनता के दबाव के चलते कांग्रेस सरकार ने हटाया था। देश जानता है कि कांग्रेस हमेशा जनहितैषी निर्णय लेती रही है। धन्यवाद शिवराज जी ३आपको सच बोलने के लिए। मेरे पिता की मृत्यु 1978 में हुई थी। तब एस्टेट ड्यूटी टैक्स लागू था। पूरे देश में उसका विरोध था। कांग्रेस और राजीव जी की सरकार ने इसका अंत किया था।

शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो में ये कहा

जो वीडियो सामने आया है उसमें शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि विरासत टैक्स पहले था लेकिन जनता के दबाव में कांग्रेस ने इसे खत्म किया था। उस समय जब स्व. इंदिरा गांधी नहीं रही थीं, तब स्व. राजीव गांधी ने मां की संपत्ति उन्हें मिल जाए इसके लिए इसको हटाया हो। लेकिन कांग्रेस को देश के आगे ये स्पष्ट करना होगा कि उसके इरादे क्या हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu