जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने पटना में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना में कांग्रेस के दिग्गज नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे के आत्महत्या करने की खबर सामने आने से सभी सन्न रह गए हैं। सचिवालय थाना इलाके में यह घटना हुई है। पुलिस ने शव जब्त कर लिया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे का शव उनके पिता के सरकारी आवास में मिला है। बताया जा रहा है कि आवास के एक कमरे में उनका शव लटकता हुआ मिला है। एक बड़े कांग्रेस नेता के बेटे ने ऐसा क्यों किया? अभी इसके बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना से पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले शकील अहमद खान की छवि एक साफ-सुथरा नेता की रही है। अचानक उनके बेटे के सुसाइड कर लेने के बाद अब पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर अपनी जांच-पड़ताल की है।

जानकारी के मुताबिक, दिग्गज कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे का नाम अयान था और उसकी उम्र करीब 18 साल थी। शकील अहमद खान की एक बेटी भी है जो इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है। विधायक शकील अहमद खान फिलहाल बिहार से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात आयान खाना खाकर सो गया था। सुबह जब लोगों ने देखा तो कमरे में उसका फंदे से शव लटका हुआ था।

कांग्रेस नेता के बेटे की मौत के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पप्पू यादव ने एक्स पर अपनी बात रखी है।
पढ़ाई का दबाव हो सकता है- शाहनवाज हुसैन

इधर इस घटना के बाद बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन भी शकील अहमद खान के घर पहुंचे। यहां शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शकील अहमद खान यहां नहीं हैं। उनके बेटे ने सुसाइड किया है। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो बॉडी मिली। अयान पढ़ाई कर रहा था। सब अच्छा था। सुसाइड क्यों किया पता नहीं लेकिन पढ़ाई का दबाव हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu