जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस नेता ने जहर खाकर दी जान, परिवार के 4 लोगों की भी मौत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कांग्रेस पार्टी के एक नेता पंचराम यादव ने परिवार समेत मौत को गले लगा लिया है। पूरे परिवार को जहर देने के बाद उन्होंने खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में पंचराम यादव समेत परिवार के 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में पंचराम यादव, उनकी पत्नी नंदनी यादव और दो बेटे नीरज-सूरज का नाम सामने आ रहा है। इस मौत की वजह बड़ा कर्ज माना जा रहा है।
अस्पताल में तोड़ा दम

यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का है। शुक्रवार की रात कांग्रेस नेता पंचराम ने अपने दोनों बेटों और पत्नी सहित जहर खा लिया। चारों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में चारों का इलाज चल रहा था। मगर बीते दिन शनिवार को पंचराम के बड़े बेटे नीरज (28) ने दम तोड़ दिया। वहीं आज सुबह पंचराम यादव (66), उनकी पत्नी नंदनी यादव (55) और छोटे बेटे सूरज (25) की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौत की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

क्या है वजह?

खबरों की मानें तो पंचराम यादव कांग्रेस नेता होने के साथ-साथ ठेकेदारी का काम करते थे। इसके अलावा वो किसान भी थे। हालांकि पंचराम यादव कर्ज में बुरी तरह से डूबे हुए थे। पंचराम यादव पर मौजूद कर्ज की जानकारी आसपास के लोगों ने दी है। मगर कर्ज की राशि अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की तफतीश कर रही है।
पड़ोसियों ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार जहर खाने से पहले पंचराम यादव ने घर के बाहर ताला लटका दिया, जिससे किसी को उनके इस प्लान की भनक तक ना लगे। इसके बाद वो पीछे के दरवाजे से घर में घुसे और दरवाजा बंद कर लिया। पंचराम यादव ने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया। पड़ोसी में रहने वाली एक लड़की ने जब उनका दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब पड़ोसियों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो सभी गंभीर हालत में मिले। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। हालांकि चारों की जान नहीं बच सकी।
जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मगर कर्ज के अलावा मौत का कोई और कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button