भोपालमध्य प्रदेश

गेहूं खरीदी शुरू करने सहित किसान हितों की मांगों पर कालापीपल में कांग्रेस का प्रदर्शन कुणाल चौधरी के नेतृत्व में धरना, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गेहूं खरीदी शुरू करने सहित किसान हितों की मांगों पर कालापीपल में कांग्रेस का प्रदर्शन

कुणाल चौधरी के नेतृत्व में धरना, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भोपाल/शाजापुर। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला शाजापुर की कालापीपल विधानसभा में कांग्रेस द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में जैन मंदिर के पास आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए कुणाल चौधरी ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तत्काल शुरू की जाए। साथ ही सोसायटी ऋण वसूली की तारीख बढ़ाने, किसानों पर बढ़ते बिजली बिलों पर रोक लगाने और डीजल पर लागू 2000 रुपये की सीमा समाप्त करने की मांग उठाई गई। मीडिया से चर्चा में चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोसायटी ऋण वसूली की तारीख 28 मार्च निर्धारित करना गलत है और इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं गेहूं खरीदी 16 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन इसे 1 अप्रैल तक टालने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और वे मंडियों में कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने डीजल की सीमा को भी अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि किसानों को ट्रैक्टर चलाने के लिए पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है। साथ ही बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि बकाया बिलों के नाम पर किसानों के वाहन जब्त किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। प्रदर्शन के समापन पर जैन मंदिर चौराहे से पंचमुखी चौराहे तक रैली निकाली गई और नायब तहसीलदार प्रदीप केन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, भोजराज पंवार, जयंत सिकरवार, चिराग परमार, मनीष पंवार, करतार सिंह गुरुदत्ता, डॉ. सोनानिया सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button