जबलपुरमध्य प्रदेश

मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर कांग्रेस व गोंडवाना पार्टी ने किया थाने का घेराव : बाजार बंद

14518daf b646 4478 a75f 272ddee02e25

 

जबलपुर यश भारत/ शहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात 3 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर कांग्रेसजनों ने आक्रोश जताते हुए आज पूरा शहपुरा बंद रहा एवं कांग्रेसियों एवं गोंडवाना पार्टी द्वारा थाने का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द आरोपी नहीं पकड़े जाते तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि 3 साल की बच्ची के साथ खेत में ही बने मकान में रहते है. बीती रात दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ सो रहे थे, इस दौरान अज्ञात बदमाश आया और बच्ची को उठाकर खेत में ले गया. जहां पर मासूम के साथ रेप किया. इधर मां की नींद खुली तो देखा कि बच्ची गायब है. जिससे वह घबरा गई और पति को उठाकर बच्ची के न होने की जानकारी दी. देर रात से ही दम्पति सहित अन्य ग्रामीणजन बच्ची की तलाश में इधर से उधर भटकते रहे, यहां तक कि डायल 100 को खबर दी गई थी इस संबंध में हमारे शहपुरा संवाददाता राजेश शुक्ला ने बताया कि आज प्रदर्शन के दौरान बरगी विधायक संजय यादव पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक निलेश अवस्थी गोंडवाना पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह प्रमोद शुक्ला शहपुरा जनपद उपाध्यक्ष एवं मांगीलाल बरगी गोंडवाना पार्टी द्वारा थाने के समाचार लिखे जाने तक थाने के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है इस मामले की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल सहित तहसीलदार एवं थाना पुलिस स्टॉप मौके पर मौजूद है/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button