भोपालमध्य प्रदेश

नर्सिंग की छात्रा की मौत के मामले की जांच के लिए समिति गठित

नर्सिंग की छात्रा की मौत के मामले की जांच के लिए समिति गठित

-छात्रों की मांग पर खाने की भी होगी जांच
भोपाल, यशभारत। भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में नर्सिंग की छात्रा की मौत के मामले में विशेष समिति गठित की गई है, जो मौत के मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपेगी। अभी तक मृतका के परिजनों ने प्रबंधन से शिकायत नहीं की है। अब तक की जांच में सामने आया है कि उसकी मौत पीलिया बिगडऩे की वजह से हुई है। साथ ही प्रबंधन का कहना है कि छात्रों की मांग को देखते हुए खाने की जांच भी कराई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बालाघाट जिले की शुभांगिनी पटेल(23) नर्सिंग की छात्रा थी। उसके साथ एक अन्य छात्रा की तबियत बिगड़ गई थी, इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चली गई थी। जहां से शुंभागिनी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उसे बीएमएचआरसी में भर्ती कराया गया था। जहां हालत ज्यादा खराब होने पर उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। यहां पर उसकी मौत हो गई थी। इससे नाराज होकर छात्रों ने अस्पताल के बाहर कल जमकर हंगामा करते हुए प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही अन्य छात्राएं अभी भी बीमार चल रही हैं।
हॉस्टल में गंदगी, खाने खराब-
छात्रा की मौत से नाराज छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में बहुत ज्यादा गंदगी रहती है और खाना भी बहुत खराब दिया जाता है। जिससे स्टूडेंट्स आए दिन बीमार हो रहे हैं। प्रबंधन से इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन उसका कोई हल नहीं निकल सका।
इनका कहना है-
मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है। इस संबंध में कमेटी भी गठित कर दी गई है। जो मामले की जांच कर पूरी जांच रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपेगी।

मनीषा श्रीवास्तव, प्रभारी निदेशक, बीएमएचआरसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button