जबलपुरमध्य प्रदेश

100 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानिए गैस के दाम…

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 नवंबर 2023 की समीक्षा के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

राहत की बात यह है कि घरेलु गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी की कीमत दिल्ली में 903 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अपरिवर्तित रही। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया था।

Related Articles

Back to top button