राज्य

आम आदमी की तरह आम खरीदने न्यू मार्केट पहुंचे सीएम, चौंक पड़े विक्रेता और राहगीर 

आम आदमी की तरह आम खरीदने न्यू मार्केट पहुंचे सीएम, चौंक पड़े विक्रेता और राहगीर

भोपाल, यशभारत। प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी गुरुवार रात को उस वक्त चौंक गए, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक उनके बीच जा पहुंचे। सीएम डॉ. यादव ने भोपाल के बाजार में न केवल आम जनता से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना, बल्कि ठेले वाले से फल भी खरीदे। उन्होंने फल बेचने वाले को डिजिटल पेमेंट भी किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन भी किया। उनकी सादगी लोगों को पसंद आई। जनता को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके प्रदेश का मुख्यमंत्री इतनी सहजता से उनके बीच खड़ा है। सीएम डॉ. यादव के इस अंदाज की लोगों ने जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने चिर-परिचित अंदाज में सारे प्रोटोकॉल तोड़कर न्यू मार्केट में जनता के बीच पहुंच गए। उन्होंने यहां एक विक्रेता से खुद फल खरीदे। उन्होंने फल खरीदने के बाद तत्काल भुगतान भी कर दिया। उन्होंने ने ठेले वालों से उनके व्यवसाय के संबंध में बातचीत भी की। उन्होंने आम जनता का भी हालचाल जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सादगी के साथ सिर्फ दो वाहनों में बाजार पहुंचे और 15 मिनट रुक कर फल खरीदे और निवास लौट गए। उनका यह अंदाज लोगों को चौंका गया। ट्रैफिक सिग्नल का किया पालन इतना ही नहीं, लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेड सिग्नल पर खुद गाड़ी रोककर ट्रैफिक नियमों का पालन किया। इस तरह उन्होंने यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि कानून का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है, चाहे वह आम हो या विशेष। उनका सादगीपूर्ण व्यवहार प्रदेशवासियों को यह प्रेरणा देता है कि नेतृत्व का अर्थ केवल उच्च पद पर बैठना नहीं, बल्कि आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करना होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button