जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

करगिल-उत्तरकाशी में फटा बादल , लैंडस्लाइड से 22 की हुई मौत, 86 लापता : बाइक संग युवक बहा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

उत्तरकाशी और करगिल में देर रात बादल फटा है। यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया। कई गाड़ियां दब गईं। वहीं स्कूलों में भी मलबा जमा हो गया। बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौडी और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम तैनात की गई हैं।

उधर राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में भारी बारिश हुई है। जोधपुर की एक गली में पानी के तेज बहाव में बाइक, स्कूटी और सवार बह गए। यहां 2 घंटे में 66.8 एमएम बारिश हुई।

महाराष्ट्र के पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायगढ़ के इर्शालवाडी में लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 22 हाे गई है, वहीं 86 लोग लापता हैं।

दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। हिमाचल में भी 22 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा के 15 जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu