भोपालमध्य प्रदेश

कोलार में भीषण सड़क हादसा, सिविल कॉन्ट्रैक्टर की मौत; दूसरी कार में मिलीं शराब की बोतलें

Table of Contents

कोलार में भीषण सड़क हादसा, सिविल कॉन्ट्रैक्टर की मौत; दूसरी कार में मिलीं शराब की बोतलें

आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि डैशबोर्ड और सीट के बीच फंसे रहे मृतक

दूसरी कार सवार 5 लोग घायल, दो की हालत नाजुक

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय सिविल कॉन्ट्रैक्टर की एक सड़क हादसे में जान चली गई। गेहूंखेड़ा से नीलबड़ की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित छोटे पुल पर दो कारों के बीच आमने-सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक अपनी कार के भीतर ही बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें राहगीरों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

डैशबोर्ड में फंस गए थे अब्दुल, अस्पताल में दम तोड़ा
पुलिस के अनुसार, अब्दुल रशीद खान (42), निवासी फेस-1 कोलार, गुरुवार रात रातीबढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि टक्कर के समय कारों की रफ्तार 90 से 100 किमी/घंटा रही होगी, क्योंकि अब्दुल की कार का इंजन पीछे धंस गया और वे डैशबोर्ड व सीट के बीच दब गए। राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

दूसरी कार सवारों पर नशे में होने का आरोप
हादसे का शिकार हुई दूसरी कार में तीन युवतियां और दो युवक सवार थे। मृतक के बेटे रेहान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरी कार में सवार सभी लोग नशे में धुत थे। कार के अंदर से शराब की खाली बोतलें और गिलास बरामद होने की बात भी सामने आई है। इस कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

कोलार पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कारों की फोरेंसिक जांच और घायलों के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या दूसरी कार चला रहा युवक वाकई नशे में था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button